चरखी दादरी। गांव सांवड़ में 24 सितंबर बुधवार को डीसी व एसपी का होने वाला रात्रि प्रवास कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब यह रात्रि ठहराव कार्यक्रम 30 सितंबर को होगा। शाम 6 बजे होने वाले इस रात्रि प्रवास कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान गांव की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान भी किया जाएगा। इसके साथ ही गांव के विकास को लेकर लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे। ब्यूरो