फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीसी ने मौके पर निपटाईं 38 प्रतिशत शिकायतें

Thu, 11 Jul 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित हुआ समाधान शिविर
विज्ञापन

मनदीप कौर के समक्ष पहुंचीं 55 शिकायतें, 21 का तुरंत समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में बुधवार को समाधान शिविर में डीसी मनदीप कौर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके समक्ष गुहार लगाने 55 शिकायतकर्ता पहुंचे। इनमें से 21 की समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। 38 प्रतिशत शिकायतों का समाधान होने से फरियादी संतुष्ट नजर आए। डीसी ने लंबित शिकायतों काे भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीसी मनदीप कौर ने कहा कि समाधान शिविर का आयोजन आमजन के जीवन की समस्याओं को दूर करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। नागरिक लगातार शिविर में अपनी शिकायतों को लेकर आ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनकी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने शिविर में आईं शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के प्रति नागरिकों का रुझान काफी बढ़ रहा है। हर रोज नागरिक शिकायतें लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पीपीपी संबंधी शिकायतें सबसे ज्यादा, बढ़ाई काउंटर संख्या
मनदीप कौर ने बताया कि शिविर में ज्यादातर शिकायतें पीपीपी से संबंधित आ रही हैं। ऐसे में समीक्षा करने पर सामने आया है कि शिकायतों की संख्या के अनुसार व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। इसे देखते हुए पहले जहां तीन काउंटर पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतों के समाधान के लिए लगाए गए थे, उनकी संख्या बढ़ाकर पीपीपी के लिए पांच और प्रॉपर्टी आईडी के लिए दो कर दी गई है।

फोटो 08
समाधान शिविर में शिकायत सुनतीं डीसी मनदीप कौर। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें