फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर और सीवरमैन से बोलीं डीसी : धन्यवाद, आपने बहुत अच्छा काम किया

Sat, 20 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में जनस्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर और सीवरमैन को धन्यवाद बोलतीं डीसी मनदीप कौर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मानसूनी बारिश थमने के तीन घंटों के अंदर शहर से पानी निकासी होने पर लोगों को काफी राहत मिली है। बाजारों को जलभराव से बचाने के लिए किए गए प्रबंधों से प्रशासन भी संतुष्ट है। इसलिए शुक्रवार सुबह डूंगरवाला जोहड़ का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी मनदीप कौर ने वहां मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग कर्मियों की सराहना की। डीसी ने सुपरवाइजर मनोज और जितेंद्र समेत सीवरमैन सोनू और महेंद्र को भी धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया।
विज्ञापन


दादरी शहर के बाजार से पानी निकासी के लिए किए गए प्रबंध सफल होते नजर आ रहे हैं। वीरवार को बारिश हुई तो इस व्यवस्था की परख पहली बार हुई। लोगों का कहना था कि पहली बारिश से इस लाइन का भी परीक्षण हो गया। बारिश के तीन घंटे में ही सड़कों से पानी निकासी हो गई। इस पर दादरी शहर के बाजार के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। ज्यादातर दुकानदार जिला प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए किए गए काम से संतुष्ट हैं।
कुछ साल पहले लोगों ने उपायुक्त मनदीप कौर को जलभराव की समस्या बताई और उन्होंने दादरी शहर के बाजारों से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू कराया। लंबे मंथन के बाद उन्होंने बरसाती पानी निकासी लाइन डालने का काम शुरू करवाया और लगातार स्वयं इस कार्य की समीक्षा भी की। यह कार्य पूरा होने पर लोगों को जलनिकासी सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन


- सुविधा से वंचित क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
अब उपायुक्त ने शहर के बचे हुए जलभराव प्रभावित इलाकों में समस्या के समाधान का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रवार रिपोर्ट तलब की है। इन इलाकों के लिए ठोस परियोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
- एनएचएआई को दिए पानी निकासी के निर्देश
उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी समसपुर चौक से महेंद्रगढ़ चौक तक बनाई गई सड़क से पानी निकासी के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त का कहना है कि कुछ समय लग सकता है लेकिन दादरी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें