फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में 42 फीसदी शिकायतें डीसी ने मौके पर ही निपटाईं

Sat, 30 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छपार गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में समस्या सुनते डीसी मुनीश शर्मा व साथ में एसपी अर
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव में सार्वजनिक कार्यों के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रियता के साथ सहयोग करना चाहिए और गांव में साफ-सफाई, पानी निकासी व स्वच्छ पेयजल आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला प्रशासन की ओर से सुंदरीकरण को लेकर बेहतरीन कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने छपार गांव में रात्रि ठहराव के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

डीसी ने विभिन्न विभागों की कुल 45 शिकायतों को सुना और 19 का मौके पर ही समाधान करवाया। शिकायतें सुनते हुए उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि गांव के सार्वजनिक कार्यों के लिए सभी नागरिकों को सामूहिक तौर पर सक्रियता के साथ काम करने चाहिए और मूलभूत सुविधाओं के प्रति सजग रहना चाहिए। साथ ही सभी लोगों को गांव में साफ-सफाई, पानी निकासी व स्वच्छ पेयजल आदि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का प्रत्येक माह आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छपार गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त व एसपी अर्श वर्मा ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं बल्कि गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। कार्यक्रम में एसडीएम योगेश सैनी व सीईओ जिला परिषद डाॅ. विरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें