दादरी अनाज मंडी से सरसों के बैग का उठान करते श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिले की सभी मंडियों में फसल उठान तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, आने वाले दिनों में मंडियों में कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने मंडियों में सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए खरीद प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कहा है।
रबी सीजन के तहत जिले की विभिन्न मंडियों में सरसों की फसल की आवक तेज हो गई है। इसे देखते हुए उपायुक्त मुनीश शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि आवक के अनुसार ही खरीद को सुनिश्चित करते हुए लगातार उठान किया जाए। किसी भी हाल में मंडियों में अव्यवस्था न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि जिले की मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है। साथ ही उनकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।