फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेटियां अंडर-19 क्रिकेट में बनीं चैंपियन

Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पंचकूला में आयोजित अंडर-19 राज्यस्तरीय लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दादरी की टीम ने रोहतक को एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दादरी की बेटियों की इस शानदार उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
फाइनल में टीम ने शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रोहतक को आसानी से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दादरी की गेंदबाजों ने शुरुआत से ही रोहतक के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दादरी की घातक गेंदबाजी के सामने रोहतक की पूरी टीम 12 ओवर के निर्धारित मुकाबले में महज 40 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद 41 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चरखी दादरी की टीम ने संयमित और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने महज सातवें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दादरी की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की विजेता बनी।
खिताबी मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें सहायक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सांगवान, योगेंद्र सिंह, गोविंद, डीपीई भूपेंद्र, चरखी दादरी के प्रधान विद्यानंद हंसला, पीजीटी रसायन विज्ञान एकता, राजेश तैमूर, पीटीआई ललिता और प्रवीण सांगवान कादुवाला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पूरी टीम, विजेता खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दादरी की बेटियों ने खेल मैदान में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें