पालड़ी निवासी एवं रेलवे में कार्यरत पालड़ी निवासी अन्नु के परिजनों ने रूढि़वादी परंपराओं को पीछे छोड़ पेश की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव पालड़ी मे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को चरितार्थ करते हुए कृष्ण यादव ने अपनी बेटी अन्नु यादव का घोड़ी पर बनवारा निकाला। कृष्ण यादव किसान हैं और उन्होंने अपनी बेटी की बेटे की तरह परवरिश की है। अन्नु फिलहाल रेलवे में नौकरी कर रही हैं। वहीं, परिवार की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।
परिजनों ने बताया कि अन्नु का बनवारा रेलवे अधिकारी राज सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि समाज में केवल लड़के का ही बनवारा निकाला जाता है। लड़कियों को केवल विदाई दी जाती है। उन्होंने बेटे व बेटी को समान नजर से देखा और अपनी का बेटी का बनवारा निकालकर उसे समानता का अहसास कराया।
साथ ही गांव में भी लोगों को इससे प्रेरणा मिली और आगामी समय में इसका परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान पूर्व सरपंच कैलाश, दिनेश, टिंकू, कुलदीप यादव, अमन यादव, जगमोहन, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो- 09
पालड़ी में बनवारा के दौरान घोड़ी पर सवार अन्नु। स्रोत : परिजन