फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाना में बांटे यूरिया खाद के लिए टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी किल्लत, उमडे़ किसान तो थाने में बांटे टोकन
विज्ञापन

किसान बोले- दो माह से खाद के लिए थाने में लाइन में लग रहे, न समय पर डीएपी मिली और न यूरिया रही
बाढड़ा (चरखी दादरी)। कस्बे में डीएपी के बाद अब यूरिया की किल्लत बनी हुई है। किसान खाद के लिए अल सुबह ही खरीद केंद्रों पर उमड़ रहे हैं। गांव धनासरी स्थित खाद भंडारण केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ने पर सहकारी समिति के प्रबंधकों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद बाढड़ा थाने में किसानों को यूरिया के लिए किसानों को टोकन बांटे गए।
किसान धमेंद्र, सुभाष चंद, संदीप, राजबीर, पूर्व सरपंच सुरेश धानासरी, प्रदीप आदि ने बताया कि गांव किष्कंधा,धनासरी, हंसावास के ग्रामीणों को खाद के लिए 10 किलोमीटर जाना पड़ रहा है। धनासरी खरीद बिक्री केंद्र में खाद नहीं मिलने से यह परेशानी बढ़ गई है। प्रत्येक किसान को दो बैग यूरिया के वितरित किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेश धनासरी ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को आय दोगुना करने की बात कह रही है, दूसरी तरफ किसानों को पिछले करीब दो माह से अधिक समय से पुलिस थानों में खाद के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। न तो समय पर डीएपी मिली और अब यूरिया नहीं मिल रही है। धनासरी स्थित सहकारी समिति खाद बीज केंद्र प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि 400 बैग यूरिया के पहुंचे हैं। खाद पहुंचते ही वितरण करवाया दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें