फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसानों की उमड़ी भीड़, पुलिस थाने में बांटी गई डीएपी खाद

Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा थाने मे डीएपी खाद के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बाढड़ा समेत तीन केंद्रों पर खाद की खेप पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, अव्यवस्था बनने पर किसानों और खाद के बैग से भरे वाहन को थाने ले गए समिति के कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। वीरवार को पुलिस सुरक्षा के बीच डीएपी खाद का वितरण किया गया। किसानों की भीड़ बनी रही। किसानों को संभालने के लिए कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन में लाइनें लगाकर किसानों को टोकन बांटकर डीएपी वितरित की। शाम तक करीब एक हजार बैग वितरित किए गए।
रबी सीजन की सरसों बिजाई का उपयुक्त समय होने के कारण किसानों को तत्काल प्रभाव से डीएपी की आवश्यकता है। इस पर सहकारिता विभाग ने सितंबर व अक्तूबर माह में दस हजार बैग की आपूर्ति की। उसके बाद नवंबर माह में पांच हजार बैग की आपूर्ति की गई। वहीं, अब तक पचास फीसदी से अधिक मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार को बाढड़ा, सहित तीन अन्य सहकारी समिति केंद्रों पर खाद आने की सूचना पाकर किसान मौके पर पहुंच गए। डीएपी का वितरण होते ही भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद सहकारी समिति कर्मचारी सभी किसानों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पुलिस सुरक्षा में किसानों को वितरण किया गया।
वहीं, डीएपी लेने आए किसानों ने बताया कि पहले ही सरसों की बिजाई में देरी हो गई। अब गेहूं की बिजाई का समय भी बीत रहा है। किसान धर्मेंद्र सिंह, रामकिशन, अजय कुमार, सतबीर सिंह, हवा सिंह आदि ने बताया कि सरसों की बिजाई का समय गुजर गया है। वे एक सप्ताह से खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सरकार पर्याप्त डीएपी खाद नहीं भेज पा रही है।
विज्ञापन


फोटो 49

बाढड़ा थाने में डीएपी खाद के लिए लगी लाइन। संवाद

फोटो 50

पुलिस थाने मे डीएपी की पर्ची काटते कर्मचारी। संवाद
फोटो 51
थाने में खड़े ट्रक से डीएपी का बैग लेती महिला किसान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें