फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसीबी टीम ने बेरला के दलाल साहिल को भी किया काबू

Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ड्रग्स इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज, दलाल साहिल और अभिमन्यु को कोर्ट में पेश करने ले जाती एंटी करप्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर समेत दो की गिरफ्तारी के बाद वीरवार देर शाम ही बेरला निवासी दलाल साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोपहर बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दलाल साहिल व अभिमन्यु को जेल भेजा गया जबकि ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज का कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने चरखी दादरी के गांधीनगर निवासी अभिमन्यु को पहले गिरफ्तार किया था। उसके पास से 30 हजार की रिश्वत राशि बरामद हुई थी। एसीबी टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को मोरवाला से काबू किया था। उस दौरान वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ वहां एक मेडिकल स्टोर पर रेड करने गया था। टीम रेड के दौरान ही उसे अपने साथ ले आई थी।
विज्ञापन

वहीं, रोहित नामक दलाल का नाम भी इस मामले में सामने आया था। एसीबी टीम ने वीरवार देर शाम बेरला निवासी दलाल साहिल को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें