फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अजीत के ऑलराउंड प्रदर्शन से 7 विकेट से जीती दादरी चैंपियन

Tue, 01 Oct 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजी में 1 रन देकर 4 विकेट हासिल करने और बल्लेबाजी में 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाने पर अजीत जाखड़ बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित द विजन क्रिकेट अकादमी मैदान में ओपन टी-20 कप आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्हें दादरी चैंपियन व वाॅरियर्स में बांटा गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोचक रहा। अंत में अजीत के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दादरी चैंपियन टीम 7 विकेट से विजेता बनी।
क्रिकेट कोच रोहित सोलंकी ने बताया कि वाॅरियर्स टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मनजीत व डाॅ. अभिषेक पिच पर पहुंचे। सलामी बल्लेबाज मनजीत ने 14 और अभिषेक ने 18 रन की पारी खेली। उसके बाद सचिन ने 21 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया और टीम 67 रन पर सिमट गई। दादरी चैंपियन टीम के गेंदबाज अजीत जाखड़ ने 1 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि दीपक ने 21 रन देकर दो विकेट लिए। गेंदबाज बिन्नी ने दो और अनुज ने अंतिम विकेट लेकर दादरी वॉरियर्स को ऑलआउट किया।
विज्ञापन

68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दादरी चैंपियंस की शुरुआत अच्छी रही। गेंदबाजी के बाद अजीत ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 39 रन बनाए। वहीं, गजेंद्र ने 13 रन, अजय सहवाग ने एक रन और अनुज ने 8 रन बनाकर टीम जीत दिलाई। दादरी वॉरियर्स की ओर से गेंदबाज सौरभ सांगवान ने एक विकेट व मनजीत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

मैच में एंपायर की भूमिका देव शर्मा व जगबीर लारा ने निभाई। कोच रोहित सोलंकी ने विजेता टीम को बधाई दी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल कौशल की सराहना की।
फोटो - 01
विजन अकादमी में मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें