चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत : विज्ञप्ति
- गोवंश की समस्या पर नगर परिषद चेयरमैन ने चंडीगढ़ में नायब सिंह सैनी को सौंपा ज्ञापन, गत दिनों गोवंश के हमले से बुजुर्ग की मौत होने के मामले से भी कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी ने शहर की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मुलाकात की। सीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने दादरी शहर को कैटल फ्री बनाने की मांग की।
बक्शीराम सैनी ने कहा कि शहर के कैटल फ्री होने से बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलेगा जबकि आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगेगी। बीते दिन हुई घटना में बुजुर्ग की मौत होने की जानकारी भी चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आगामी एक माह में दादरी शहर सहित प्रदेश के सभी शहरों को कैटल फ्री बनाया जाएगा। ताकि, भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना सुनने को न मिल सके।
वहीं, शहर की अगर बात करें तो पशुपालन विभाग के आंकड़ों अनुसार करीब 350 गोवंश लावारिस घूम रहे हैं। शहरवासियों और गोसेवकों की मानें तो यह संख्या 500 से अधिक है। 200 से अधिक गोवंश तो अंधेरा होते ही मुख्य सड़कों व गलियों में आ जाते हैं जबकि प्रत्येक वार्ड में कई ऐसे स्थान हैं, जहां गोवंश बैठे रहते हैं।