चरखी दादरी। शहर के बहुचर्चित कोर्ट रोड गोलीकांड में दादरी पुलिस ने शनिवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहित उर्फ बाबा उर्फ जग्गू निवासी कलियाणा व सचिन उर्फ रोट निवासी रावलधी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इससें पहले गिरफ्तार दो आरोपियों प्रीत और युद्धविंदर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कुल पांंच आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान 7 अगस्त को पुलिस ने प्रीत निवासी साहुवास तथा युद्धविंदर निवासी सांगा, हाल लोहारू चौक, चरखी दादरी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने शनिवार को रोहित उर्फ बाबा और सचिन उर्फ रोट निवासी रावलधी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया, जिसे बौंदकलां के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
सीआईए की दोनों टीमें, साइबर सेल और जिला पुलिस की अन्य इकाइयां संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुटी हुई हैं। आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात से जुड़े अन्य अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
वर्सन:
मामले में गिरफ्तार रोहित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा अन्य दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी है। - योगेश कुमार, प्रवक्ता, पुलिस विभाग।
मामले में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : 1