फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी-रोहतक रोड का किया जाएगा पुनर्निर्माण, टेंडर हुआ जारी : विधायक

विज्ञापन
विधायक सुनील सांगवान।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग को हरियाणा सरकार ने स्टेट हाईवे का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही इस खस्ताहाल मार्ग को नया बनाया जाएगा। सरकार की ओर से हाईवे निर्माण को लेकर पिछले दिनों मंजूरी दी थी और लोक निर्माण विभाग ने करीब 54.67 करोड़ की लागत से बनने वाले इस रोड के नवीनीकरण के लिए टेंडर लगा दिया है। उक्त जानकारी दादरी विधायक सुनील सांगवान ने दी।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इस रोड का निर्माण इसी साल मार्च माह में शुरू हो जाएगा। विधायक के अनुसार, दादरी से गांव बौंद कलां तक करीब 25 किलोमीटर लंबे 7 मीटर रोड का नवीनीकरण होगा और गांवों में रोड की चौड़ाई 10 मीटर तक बनेगी। इसके लिए साइडों में ब्लॉक लगाए जाएंगे और नालों का भी निर्माण होगा।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से दादरी-रोहतक रोड का नवीनीकरण करने का वादा किया था। विधायक बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर दादरी-रोहतक रोड बारे चर्चा की थी।
विज्ञापन

सीएम के निर्देशों पर तुरंत सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया। विधायक ने बताया कि संबंधित विभाग ने करीब 25 किलोमीटर लंबे इस सड़कमार्ग के लिए 54 करोड़ 67 लाख 41 हजार रुपये के टेंडर जारी किए गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें