फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परिवहन विभाग की केपीआई सर्वे में दादरी डिपो प्रदेश में रहा अव्वल

Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड के बूथों पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। केपीआई साॅफ्टवेयर के माध्यम से प्रतिदिन होने वाले विभागीय सर्वे में हरियाणा रोडवेज दादरी डिपो 76 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप रहा है। यह सर्वे पिछले 1 से 17 मई तक की है। इन दिनों में न तो दादरी रोडवेज डिपो की कोई बस खराब हुई और न ही बस से कोई सड़क हादसा हुआ है। इन दोनों ही प्वाइंटों पर डिपो को दस में से दस अंक मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा फ्लीट यूटिलाइजेशन, व्हीकल यूटिलाइजेशन और व्हीक प्रोडेक्टिविटी में भी डिपो को दस में दस अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश में दादरी व रेवाड़ी डिपो संयुक्त रूप से प्रथम रहे हैं। इसके अलावा गुरुग्राम व नारनौल डिपो ने 74 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया है। फरीदाबाद डिपो 32 अंक लेकर फिसड्डी रहा।
बता दें कि परिवहन विभाग की ओर से प्रतिदिन केपीआई सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन सर्वे किया जाता है। इसी मॉनीटरिंग चंडीगढ़ में बैठे उच्चाधिकारी करते हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक डिपो की फ्लीट यूटिलाइजेशन, व्हीकल यूटिलाइजेशन पर डे-पर बस, ट्रैफिक रिसीट, व्हीकल प्रोडक्टिविटी, केएमपीएल, ब्रेक डाउन, वर्कशॉप में डीजल की खपत, प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से दुर्घटनाएं, चालक-परिचालक की प्रोडक्टिविटी का मूल्यांकन करने के लिए केपीआई स्कोर का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन

- पोर्टल पर हर रोज अपडेट होती हैं गतिविधियों
पोर्टल पर रोजाना प्रत्येक डिपो की गतिविधियों को अपडेट किया जाता है। चरखी दादरी डिपो 76 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हुआ है। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने इसका श्रेय डिपो के चालक, परिचालक, कार्यालय के स्टाफ और वर्कशॉप के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया है।

जानिये...कैसे मिले चरखी दादरी डिपो को अंक फ्लीट यूटिलाइजेशन - 10
व्हीकल यूटिलाइजेशन - 10
ट्रैफिक रिसीट - 04
व्हीलक प्रोडक्टिविटी - 10
केएमपीएल - 06
ब्रेक डाउन - 10
डीजल खर्च - 06
एक्सिडेंट - 10
चालक - 05
परिचालक - 05


प्रतिदिन पोर्टल के जरिये ये सर्वे होता है। 1 से 17 मई की सर्वे में दादरी डिपो टॉप रहा है। सभी के सहयोग से दादरी डिपो को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। स्टाफ के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील है कि भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहें ताकि दादरी डिपो आगे भी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

-प्रदीप अहलावत, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें