फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: दादरी बार एसोसिएशन ने अंतिम ओवर में डेजलर क्रिकेट क्लब को दी शिकस्त

Sun, 19 Feb 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लीग मैच के दौरान शॉट लगाने की तैयारी में बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। द पोरटा कप के तहत शनिवार को दो लीग मुकाबले खेले गए। एक मैच में दादरी क्रिकेट क्लब तो दूसरे में दादरी बार एसोसिएशन की टीम विजेता बनी। स्पर्धा का फाइनल रविवार सुबह 10 बजे होगा। फाइनल में धामा फाइटर्स और दादरी क्रिकेट क्लब की टीम भिड़ेंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के संयोजक एडवोकेट विकास चाहर और सुखवीर फौगाट ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये की क्रिकेट किट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहला लीग मैच दादरी बार एसोसिएशन और डेजलर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें दादरी बार एसोसिएशन ने जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेजलर्स क्लब ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। बल्लेबाज सौरभ सांगवान ने 70, ललित काले ने 53 और मुन्ना झोझू ने 23 रन बनाए। दादरी बार एसोसिएशन की तरफ से एडवोकेट बिजेंद्र ने 2 व शैलेंद्र और देव शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने उतरी बार एसोसिएशन के की टीम में 19.3 ओवर में जीत हासिल की। टीम की ओर से एडवोकेट सचिन ने 44 व देव शर्मा ने 43 रन का योगदान दिया। एडवोकेट विकास चाहर की 10 बॉल में 24 रन नाबाद पारी की बदौलत बार एसोसिएशन ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। डेजलर्स क्रिकेट क्लब की ओर से मुन्ना झोझू ने 3 व गोपाल जांगड़ा ने 2 विकेट लिए। मैच में देव शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा लीग मुकाबला धामा फाइटर्स और दादरी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें दादरी क्रिकेट क्लब की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए दादरी क्रिकेट क्लब की टीम 17.1 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से दिनेश वर्मा ने 22, रोहित ने 16, दीपक ने 14 और प्रदीप पूनिया ने 13 रन बनाए। धामा फाइटर्स की ओर से रोहित कादयान और सूरज साहूवास ने तीन-तीन विकेट लिए। अरमान जांगड़ा ने दो और वजीर व संदीप ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धामा फाइटर्स की टीम 17.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की और से कप्तान परवीन धामा ने 39 और प्रवीण ने 18 रन बनाए। दादरी क्रिकेट क्लब की ओर से अमित पूनिया और सुनील गुलिया ने 3- 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें