फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: योग्यता सूची में अधिकतम उम्मीदवारों के साथ दादरी सेना भर्ती कार्यालय देश में रहा प्रथम

Fri, 01 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में 4 से 16 दिसंबर तक आयोजित भर्ती रैली के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र) सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की योग्यता सूची में अधिकतम उम्मीदवारों के साथ चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया। सेना भर्ती कार्यालय की चयन योग्यता के आधार पर 149 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक आनंद सांकले ने बताया कि दादरी की ओर से हरियाणा के चार जिलों यानि चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए भर्ती की जाती है। दिसंबर माह में भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित रैली में चारों जिलों से युवाओं ने भाग लिया था, जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले चारों जिलों से कुल 149 युवाओं ने सफलता हासिल की है।
पूरे देश में कुल रिक्तियों का 15 प्रतिशत प्राप्त करना दादरी सेना भर्ती कार्यालय के लिए गर्व की बात है। इसका श्रेय चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के युवाओं की मेहनत और उत्साह को जाता है। सभी सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण व प्रेषण तक आगे की कार्रवाई के लिए 9 मार्च 2024 को सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें