चरखी दादरी। गांव सांजरवास-बौंद मार्ग पर स्थित दादी सती रानी मंदिर में 6 अक्तूबर को स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। मंदिर के प्रधान सेठ जोगी राम व सचिव हरिकिशन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से की जाएगी। इसके पश्चात दादी सती रानी को भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत महिलाएं भजन-कीर्तन करेंगी और आमजन में प्रसाद वितरण किया जाएगा। ब्यूरो