फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अप्रैल को दादरी पहुंचेगी साइक्लोथॉन : जितेंद्र कुमार

Fri, 28 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
साइक्लोथॉन की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते नगराधीश जितेंद्र कुमार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 6 अप्रैल को भिवानी के जुई खुर्द होते हुए दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण लिंक जारी किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति पंजीकरण कर सकता है। ये बातें नगराधीश जितेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। इस अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशामुक्ति केंद्र आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होते हुए इस यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा में जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध (https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon) के जरिये अधिक से अधिक पंजीकरण करते हुए नशे के खिलाफ इस मुहिम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइक्लोथॉन का जिला दादरी में प्रवेश के उपरांत जनभागीदारी के साथ भव्य स्वागत किया जाए। जितेंद्र कुमार ने कहा कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशामुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें