फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नूंह से साइबर ठग गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोपी मुस्तफा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर व्यक्ति को ब्लैकमेल करके 2.46 लाख ठगने के आरोपी को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूंह के नावली निवासी मुस्तफा के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के गिरोह के अन्य गुर्गाें की जानकारी हासिल की जाएगी।
साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल ने बताया कि जेवली निवासी रमन कुमार ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 23 जनवरी को उसके पिता के पास एक नंबर से वीडियो कॉल आया। यह कॉल निर्वस्त्र खड़ी युवती ने की थी। युवती के साथियों ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो उसके पिता के पास भेजी गई। एक आरोपी ने उसके पिता के पास कॉल की और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। सामाजिक बदनामी से बचने के लिए उसके पिता ने आरोपियों को 2.46 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसआई विशाल ने बताया कि साक्ष्यों का आकलन करने के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक आरोपी मुस्तफा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उसे दादरी कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10वीं पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें