फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम टीम ने फरीदाबाद से बरामद किए 89 हजार के 5 टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर क्राइम टीम ने फरीदाबाद से 89 हजार कीमत के पांच टैब बरामद किए हैं। इस संबंध में शीशवाला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ये टैब शिकायतकर्ता को सौंपे गए। त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने साइबर टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शीशवाला निवासी पंकज ने 24 अगस्त को साइबर थाने में एक शिकायत सौंपी थी। इसमें उसने बताया कि 18 अगस्त को उसने ऑनलाइन पांच टैब का ऑर्डर किया था। कंपनी की ओर से उसे 24 अगस्त की डिलीवरी डेट दी गई थी, लेकिन तय समय तक टैब उसे नहीं पहुंचे। इसके बाद जब उसने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि पांचों टैब की डिलीवरी हो चुकी है, लेकिन इससे आगे उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने निजी कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि डिलीवरी ब्वॉय की गलती से पांच टैब 22 अगस्त को फरीदाबाद में डिलीवर किए जा चुके हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने अगली कार्रवाई करते हुए पांच टैब फरीदाबाद से बरामद कर लिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें