फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता दिवस के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन 11 को

Tue, 05 Aug 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भी शिक्षण संस्थान ले सकता है भाग, जिला कमेटी करेगी चयन, अधूरी प्रस्तुति नहीं होगी मान्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 11 अगस्त को सांस्कृतिक टीमों का चयन किया जाएगा। इस दौरान चयन के लिए टीमों द्वारा दी जाने वाली केवल उन्हीं प्रस्तुतियों पर विचार किया जाएगा, जो पूरी होंगी। चयन प्रक्रिया में कोई भी शिक्षण संस्थान बिना किसी पंजीकरण के भाग ले सकता है।
चयन के लिए उपायुक्त मुनीश शर्मा ने एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में डीआईपीआरओ, डीईओ व पीओ की एक उप समिति का गठन भी कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह दादरी की नई अनाज मंडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन आगामी 11 अगस्त को चयन समिति करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 13 अगस्त को अंतिम अभ्यास के चलते चयन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक टीम को पूरी प्रस्तुति दिखानी होगी। अधूरी प्रस्तुति वाली टीम के चयन पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन अथवा सूचना की आवश्यकता नहीं है। किसी भी शिक्षण संस्थान की टीम निर्धारित तिथि एवं स्थान पर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें