फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कल

Fri, 31 Oct 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से एक नवंबर को 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।
राज्यस्तरीय उत्सव के साथ-साथ प्रदेशभर में सभी जिलों में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर का कार्यक्रम एक नवंबर को जनता कॉलेज में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जनता कॉलेज में सुबह 9:30 बजे से हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत जिलास्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय व जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

जिले में आयोजित होने वाले समारोह में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागनी, पेंटिंग व क्ले मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें