फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरल केंद्र के बाहर किसानों की भीड़, 450 ने करवाया फसल पंजीकरण

Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। रविवार को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाने के लिए बाढड़ा स्थित सरल केंद्र के बाहर दिनभर किसानों की भीड़ लगी रही। इस दौरान करीब साढ़े चार सौ किसानों ने अपनी फसलों का पंजीकरण करवाया। किसान सुबह से ही सरल केंद्र पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने पंजीकरण प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम आशीष सांगवान ने रविवार को सरल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। सांगवान ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही, फसल पंजीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करवाया जाए।
बाजरा खरीद का कार्य जल्द ही सुचारु रूप से शुरू करने का आश्वासन
तहसीलदार साहिल दलाल ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल का पंजीकरण समय रहते करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के दौरान किसी भी किसान को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बाजरा खरीद का कार्य जल्द ही सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। फसल पंजीकरण पूरा होने के बाद खरीद प्रक्रिया में किसानों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें