फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश-ओलावृष्टि से फसलों में 15% तक नुकसान की आशंका

Wed, 01 Apr 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के गांव बेरला में बुधवार दोपहर दो बजे छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में लगभग 15 प्रतिशत तक नुकसान की संभावना जताई गई है। बुधवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए। हालांकि जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला कृषि विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि गेहूं की पकी बालियां बारिश व ओलावृष्टि से झड़ गई हैं। कटाई कर रखी सरसों की फसल भी भीगने के कारण प्रभावित हुई है। धूप निकलने पर सरसों की फली फूटने से दाने झड़ सकते हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कटाई हो चुकी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण पहले ही कई खेतों की फसल गिर चुकी है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो नुकसान और बढ़ सकता है। गेहूं की फसल इस समय कटाई के लिए तैयार है और बारिश से दाने काले पड़ सकते हैं जिससे गुणवत्ता प्रभावित होगी।
कृषि मौसम विभाग के डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 3 से 5 अप्रैल के बीच राज्य में आंशिक बादल और बीच-बीच में हवाओं के चलने की संभावना है। इस दौरान 3 और 4 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें