फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 तक दर्ज करवा सकते हैं फसल का ब्योरा

Wed, 03 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला के सभी गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। किसान बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट आगामी 10 सितंबर तक दर्ज करवा सकते हैं। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुरोध पर सरकार ने जिला के सभी गांवों के लिए पोर्टल को खोल दिया है। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत, नुकसान का अनुमान फोटो सहित पूरा विवरण तुरंत दर्ज करें। पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद ही संबंधित पटवारी व कानूनगो खेत में जाकर उसका भौतिक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें