फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में वाहन की टक्कर से युवक की मौत: गांव बरसाना में हुआ हादसा, सर्विस स्टेशन पर काम करता था मृतक

Thu, 27 Apr 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना राहगीर ने पुलिस व एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी-लोहारू रोड पर एक व्यक्ति की बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान बरसाना निवासी जसवीर के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में मृतक जसवीर के भाई जसवंत ने बताया कि वो तीन भाई  थे। उसका भाई जसवीर गांव के नंबरदार सर्विस स्टेशन पर काम करता था। बुधवार रात साढ़े 11 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर ने पुलिस व एंबुलेंस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। जसवंत ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचा तो जसवीर गंभीर रूप से घायल था और सिर में लगी चोटों के कारण उसका खून बह रहा था।

पुलिस ने शुरू की जांच
जसवंत ने बताया कि कुछ देर में ही उसके भाई ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और जसवीर के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर रात ही शव दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई जसवंत के बयान पर मौके से वाहन समेत फरार हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे
गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अनिल कपूर, एएसआई, सदर थाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें