चरखी दादरी में चंपापुरी स्थित जलघर परिसर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा जान दे दी। मृतक की पहचान चंपापुरी के गली नं. 3 निवासी सुमित पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय सुमित अविवाहित था। वह अपने तीन भाइयों में मंझला था। रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसने जलघर परिसर में जाकर फंदा लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।युवक के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।