फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: घर की दीवार पर पेशाब करने से रोकने पर चाचा-भतीजे को पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 18 Aug 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दिए बयान में गोपी निवासी करतार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को रात साढे़ दस बजे वह अपने भतीजे कुलवंत व राकेश के साथ घर आ रहा था। जब वे घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति उनके घर की दीवार में पेशाब कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढड़ा के गांव गोपी में घर की दीवार पर पेशाब करने से रोकने पर चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की गई। हमले में घायल व्यक्ति के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल पक्ष के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया केस
पुलिस को दिए बयान में गोपी निवासी करतार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को रात साढे़ दस बजे वह अपने भतीजे कुलवंत व राकेश के साथ घर आ रहा था। जब वे घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति उनके घर की दीवार में पेशाब कर रहा था। उसने बताया कि जब उसने उक्त व्यक्ति को दीवार में पेशाब करने से रोका तो उसने चाचा-भतीजे के साथ गाली- गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों को बुला लिया और उसे व भतीजे कुलवंत को घर से बाहर खींचकर ले गए। वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उसकी उंगली भी दांतों से चबा डाली। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी गोपी में दाखिल करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दादरी और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने नंबदार पर किया हमले का प्रयास

चरखी दादरी के गांव साहूवास निवासी एक नंबरदार पर नकाबपोश युवकों के हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि नंबरदार वहां से बचाव कर निकलने में कामयाब रहा। हालांकि आरोपियों ने बाद में उसकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके। नंबरदार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव साहुवास निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि वह खेती करता है और गांव का नंबरदार भी है। उसने बताया कि गांव में धान की फसल उगाने को लेकर जमींदारों में आपसी मतभेद चल रहा है। गांव का सरपंच व उसके समर्थक किसानों को धान की फसल बोने का विरोध कर रहे हैं। उसने बताया कि पहले भी सरपंच व उसके पक्षधरों ने धान बोने वाले किसानों की पाइप लाइन उखाड़ दी थी। इसकी भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दे रखी है।

शक्ति सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को रात साढे़ 11 बजे वह गाड़ी लेकर खेत में इंजन बंद करने जा रहा था। जब वह नहर पुलिया पर पहुंचा तो चार बाइक सवारों ने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी की खिड़किया खोली और उसे जबरदस्ती नीचे उतारने की कोशिश की। जब वह नीचे नहीं उतरा तो आरोपी उसे गाली देते हुए थपड़-मुक्के मारने लगे। इसके बाद वह हमले का खतरा भांपकर गाड़ी को बैक करने लगा। बाद में आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उसका आरोप है कि सरपंच व उसके समर्थकों ने ये हमला करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें