फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बाइक की डिक्की से 7 लाख रुपये चोरी, सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस

Wed, 09 Aug 2023 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में पांडवान निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि गत दो अगस्त को वो अपनी मां के साथ सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक आया था। वहां से उसकी मां ने अपने खाते से 7.15 लाख रुपये की नकदी निकलवाई। महेंद्र ने बताया कि इनमें से पंद्रह हजार रुपये उसने अलग निकाल लिए जबकि बाकी सात लाख रुपये उसने बाइक की डिक्की में रख दिए।
विज्ञापन
दादरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में पांडवान निवासी एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से अज्ञात ने सात लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जिस जगह से रुपये चोरी हुए है, वहां की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। इस तरह की शहर में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पांडवान निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि गत दो अगस्त को वो अपनी मां के साथ सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक आया था। वहां से उसकी मां ने अपने खाते से 7.15 लाख रुपये की नकदी निकलवाई। महेंद्र ने बताया कि इनमें से पंद्रह हजार रुपये उसने अलग निकाल लिए जबकि बाकी सात लाख रुपये उसने बाइक की डिक्की में रख दिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचकर पहले उन्होंने बच्चों की स्कूल ड्रेस खरीदी जबकि इसके बाद एक जरनल स्टोर पर खरीददारी करने चले गए। महेंद्र ने बताया कि जरनल स्टोर के बाद वो गीता भवन में पेंशन की एंट्री करवाने गए, लेकिन वहां भीड़ ज्यादा होने के चलते वापस आ गए। महेंद्र के अनुसार इसके बाद उन्होंने बाजार से स्प्रे और फ्रूट खरीदा और फिर बाइक लेकर घर वापस चले गए।
विज्ञापन


घर जाकर डिक्की खोली तो रह गए हक्के-बक्के
शिकायतकर्ता महेंद्र के अनुसार दादरी शहर में विभिन्न जगहों पर खरीददारी करने के बाद वो अपनी मां के साथ बाइक पर सवार होकर घर चला गया। वहां जाकर जब उसने रुपये निकालने के लिए डिक्की खोली तो सात लाख रुपये न पाकर वो हक्का-बक्का रह गया। इसके तुरंत बाद वो थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने व रुपये बरामद कराने की मांग की।


अधिकारी के अनुसार
पांडवान निवासी महेंद्र ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजकुमार, प्रभारी, सिटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें