फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में आईटीआई छात्र की मौत: दो बाइक आपस में टकराई, घर से दवा लेने के लिए निकला था युवक

Mon, 17 Apr 2023 10:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में दो बाइकों की भिंड़त में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शाम को दवाई लेने सांवड़ गया था, जहां वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
accident demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव सांजरवास- सांवड़ के बीच रविवार देर रात दो बाइकों की भिंड़त में एक बाइक पर सवार आईटीआई छात्र की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। मृतक अरुण 19 सांजरवास का रहने वाला था। बौंदकलां थाना पुलिस ने सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का

विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दिए बयान में मृतक अरुण के पिता जयपाल ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। उसकी तीन संतान हैं। रविवार शाम सात बजे उसका बड़ा बेटा अरुण बाइक लेकर दवाई लेने सांवड़ गया था। बहुत देर बाद भी उसका बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास पूछताछ की। उसी दौरान उन्हें पता चला कि सांजरवास और सांवड़ के बीच में अरुण की बाइक और एक अन्य बाइक में टक्कर हुई है। हादसे में घायल हुए युवकों को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
जयपाल के अनुसार वो तुरंत परिजनों के साथ दादरी सिविल अस्पताल पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि अरुण की मौत हो चुकी है। जयपाल के अनुसार, अरुण रावलधी आईटीआई में पढ़ता था। जयपाल के अनुसार दूसरी बाइक फौगाट निवासी नवीन चला रहा था और उसकी लापरवाही से हादसा हुआ। बौंदकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर नवीन के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक घायल

दादरी से बीजना जा रहे दो भाइयों की बाइक को बधवाना के समीप कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक शख्स घायल हो गया। उसके बयान पर पुलिस ने आरोपी कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में बीजना निवासी घायल शिवओम ने बताया कि रविवार शाम वो किसी काम से अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी आया था। काम निपटाने के बाद वो वापस  दादरी से अपने गांव बीजना लौट रहे थे। जब करीब साढ़े नौ बचे वो बधावाना के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को पीछे से एक कार ने टक्कर ने मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई कच्चे में जा गिरा जबकि वह रोड पर गिर गया। शिवओम के अनुसार हादसे में उसे गंभीर चेटें लगीं और उसके भाई ने राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के अनुसार हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। शिवओम के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें