फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: झोझूकलां डेरा में शराबियों का उत्पात, महिला विश्राम कक्ष तक घुसे, तीन आरोपियों पर दर्ज किया मामला

Tue, 08 Aug 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में योगी शंभू देवनाथ ने बताया कि वो योगी सुखदेवनाथ उर्फ संदीप का शिष्य है और जावा-बधवाना रोड स्थित शिव गोरक्ष धूणा जाहखीर गोगादेव मंदिर में रहता है। 6 अगस्त को वो और उसकी गुरु बहन मनीषा डेरे में विश्राम कर रहे थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में झोझूकलां स्थित एक डेरा में रात के समय घुसकर शराबियों ने उत्पात मचाया। उन्होंने न केवल गाली-गलौज की बल्कि महिला विश्राम कक्ष तक भी घुस गए। डेरा महंत के शिष्य की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में योगी शंभू देवनाथ ने बताया कि वो योगी सुखदेवनाथ उर्फ संदीप का शिष्य है और जावा-बधवाना रोड स्थित शिव गोरक्ष धूणा जाहखीर गोगादेव मंदिर में रहता है। 6 अगस्त को वो और उसकी गुरु बहन मनीषा डेरे में विश्राम कर रहे थे। शूभ देवनाथ हॉल में और मनीषा महिला विश्राम कक्ष मे थी। उसी दौरान उन्हें गाली-गलोज की आवाज सुनाई दी।

जब शंभू देवनाथ ने उठकर देखा तो जावा निवासी सोनू व रोहित और बधवाना निवासी नरेश डेरे के मुख्य गेट पर बैठकर शराब का सेवन करते मिले। जब महंत के शिष्य ने उनके गाली-गलौज करने का विरोध किया तो वो हाथापाई पर उतर आए और उसे धमकी देने लगे। इसके बाद तीनों डेरे के अंदर घुस गए और महिला विश्राम कक्ष तक जा पहुंचे। उक्त तीनों ने वहां भी गाली-गलौज की और बमुश्किल से शंभू देवनाथ और मनीषा ने उन्हें वहां से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस आने की बात कहने पर वो वहां से भाग गए।
विज्ञापन


अगस्त माह के अंदर ऐसी दूसरा घटना
शिकायतकर्ता ने बताया कि गत पांच दिनों के अंदर ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले दो अगस्त को भी एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर मंदिर में घुस गया था और उसे डायल 112 टीम के हवाले किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें