चरखी दादरी में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के घर बाहर शराब पीकर उत्पात मचाते चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान समसपुर निवासी प्रवीन, शक्ति, सुरेंद्र और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में धारा 160 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए दादरी-लोहारू रोड पर गश्त कर वापस लौट रही थी। उसी दौरान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के आवास के आगे चार युवक गाली गलौच और हाथापाई करते नजर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया और पूछताछ की। युवकों के मुंह से शराब की बू आने आने पर पुलिस टीम उन्हें दादरी सिविल अस्पताल ले गई और उनका मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई। उनके खिलाफ शांति भंग करने और लोगों के आवागमन में दिक्कत पैदा करने संबंधी केस दर्ज किया गया है।