फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: खेत में काम कर रहे एसडीओ और बेटे को पीटा, 33 लोगों पर केस, अपहरण करने का भी आरोप

Sun, 23 Oct 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

पंचायत विभाग के एसडीओ ने आरोपी पक्ष पर अपहरण करने का भी आरोप लगाया है। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Girl's relatives beaten up
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी के बाढ़डा क्षेत्र में खेत में कार्य कर रहे पंचायती राज के एसडीओ व उनके बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पक्ष ने आरोपियों पर उनका अपहरण करने और अपने खेत में ले जाकर पीटने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बाढ़डा थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर 33 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस को दिए बयान में जेवली निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि वो पंचायत विभाग में एसडीओ हैं। गत 22 अक्तूबर को वो अपने बेटे आनंद के साथ अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान एक ही परिवार के कई लोग वहां पहुंच गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसका बेटा आनंद बीच-बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। इसके बाद वो उन दोनों को अपने खेत में ले गए और वहां भी उनके साथ मारपीट की। गुलाब सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर दबाव दिया और उलटा उनसे ही हथियार लेकर आरोपी पक्ष के खेत में आने की बात कहलवाकर मोबाइल में वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी घायलावस्था में उन्हें उनके खेत में छोड़ गए।

उन्हें बाढ़डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें पहले गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। हमले का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।

वहीं, बाढ़डा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह के बयान पर 33 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 184, 149, 323, 365, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें