फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: आकाश हत्याकांड के आरोपियों ने दिल्ली में ली थी पनाह, छह गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

धारदार हथियारों से लैस 15 से ज्यादा हमलावरों ने आकाश की हत्या कर दी थी। आकाश का साथी राहुल को भी चोट लगी है वह अभी भी जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में आकाश हत्याकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ही ठिकाने पर पनाह लिए हुए थे। इस मामले में अभी चार नामजद समेत पांच अन्य की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता की। एसपी ने बताया कि आकाश हत्याकांड के आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में एक जगह की मिली थी इसके बाद एवीटी प्रभारी दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी।

पुलिस ने यहां से ईशु, प्रधम उर्फ पाल, अरुण, समुंद्र उर्फ सुंदर, सन्नी उर्फ बिल्ला व प्रशांत को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा कि तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


राहुल कर रहा है जिंदगी से संघर्ष
बता दें कि 28 मई की रात राहुल और आकाश नामक दो दोस्त पूर्ण मार्केट के समीप स्थित कादयान होटल में दोस्त की पार्टी में शामिल होने आए थे। रात करीब पौने 10 बजे धारदार हथियारों से लैस 15 से ज्यादा हमलावरों ने आकाश की हत्या कर दी। आकाश का साथी राहुल अभी भी जिंदगी से संघर्ष कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें