फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: कैंटर गाड़ी में ठूंसकर भरे थे 15 ऊंट, लोगों ने आगे-पीछे ट्रक लगाकर किया काबू, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 17 Jun 2023 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

गांव सेढकलां के पास देवेंद्र फौगाट जब कैंटर के नजदीक से गुजरते को ऊंटों के बोलने की आवाज सुनकर चालक से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर देवेंद्र को संदेह हुआ तो 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंच डायल 112 व थाना शहर प्रभारी राजकुमार की टीम द्वारा कैंटर चालक से पूछताछ की गई तो वह संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी पुलिस ने 15 ऊंटों से भरी एक कैंटर गाड़ी को पकड़कर हिरासत में लिया है। शनिवार 12 बजे चरखी दादरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लुहारू रोड से एक कैंटर गाड़ी ऊंटों से भरी हुई है तथा दादरी की ओर आ रही है। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी राजकुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने लुहारू-दादरी सड़क मार्ग पर भिवानी पुल के नीचे नाका लगाया।

विज्ञापन


चालक नहीं दे पाया संतुष्टिजन जवाब, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की
गांव सेढकलां के पास देवेंद्र फौगाट जब कैंटर के नजदीक से गुजरते को ऊंटों के बोलने की आवाज सुनकर चालक से पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर देवेंद्र को संदेह हुआ तो 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंच डायल 112 व थाना शहर प्रभारी राजकुमार की टीम द्वारा कैंटर चालक से पूछताछ की गई तो वह संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी व चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।  

पुलिस ने मामले जांच शुरू की
बताया जा रहा है कि यह ऊंट राजस्थान से तश्करी कर कलकत्ता के लिए ले जाए जा रहे थे। वहीं गाड़ी चालक उत्तर प्रदेश के किसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। लोगों द्वारा जब चालक से पूछताछ की गई तो वह यह भी नहीं बता पाया कि गाड़ी अनलोड कहां होनी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें