फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह सगरना अमित ने चोर गिरोह का किया एसटीएफ के सामने खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आरसी बनवाकर चोरी की गाड़ी बेचने वाले गिरोह के सरगना अमित ने प्रदेश के अलग- अलग शहरों में गैंग से जुड़े नौ वाहन चोरों की जानकारी एसटीएफ को दी हैं। एसटीएफ की टीमें गैंग के अन्य गुर्गों को दबोचने के लिए अलग-अलग शहरों में दबिश देने रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फर्जी आरसी के जरिये बड़े पैमाने पर चोरी के वाहनों की बिक्री के मामले में एसटीएफ ने रोहतक के महम निवासी गैंग सरगना अमित को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग शहरों से 48 लग्जरी वाहन बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में अमित ने अपने गैंग के अन्य गुर्गों की जानकारी भी पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर चरखी दादरी से ही दो लोगों प्रवीन व धर्मवीर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में एसटीएफ ने अमित को चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि अमित ने इस दौरान अमित ने गैंग के अन्य गुर्गों के नाम का खुलासा किया है। एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि अमित के गैंग में अन्य गुर्गों की तलाश में एसटीएफ टीम अन्य शहरों में दबिश दे रही है। जल्द ही कई गुर्गों को गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें