फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग मंथली मामला: गुरूग्राम लैब से मोबाइल जांच रिपोर्ट आने का पुलिस को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली मामले में पुलिस एसआईटी की जांच जारी है। गुरुग्राम लैब से मोबाइल जांच की रिपोर्ट अभी नहीं पहुंची है इस वजह से पुलिस की जांच फिलहाल आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस टीम इस संबंध में अब तक चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। एसआईटी में शामिल डीएसपी नरेंद्र कादयान ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा भी किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों सांपला पुलिस टीम ने चरखी दादरी स्थित आरटीए कार्यालय के असिस्टेंट सेक्रेटरी मनीष मदान व क्लर्क अमित को गिरफ्तार किया था। इन दोनो के कब्जे से 62 लाख रुपया की नकदी भी बरामद की थी। पुलिस इस आरोप में दो दलालों को भी गिरफ्तार कर चुकी हैै। यह दलाल ओवरलोड वाहन चालकों से प्रति वाहन आठ हजार रुपया तक वसूलते थे। इसमें आरटीए कार्यालय के इन कर्मचारियों की मिलीभगत चली आ रही थी। इन दलालों से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस आरटीए कार्यालय के कर्मचारियों तक पहुंच पाई थी।
मंगलवार को एसआईटी में शामिल डीएसपी नरेंद्र कादयान ने दादरी क्षेत्र का दौरा भी किया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल गुरुग्राम लैब में भेज रखेे हैं। लैब से रिपोर्ट आने पर ही कोई नया खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस सिलसिले में चरखी दादरी के तत्कालीन डीसी व एडीसी को पूछताछ में सहयोग के लिए कई बार नोटिस भेज चुकी है लेकिन पूछताछ में अब तक इनका सहयोग नहीं मिला है। अब इस बारे में एसआईटी ही कोई अगला निर्णय ले सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें