चरखी दादरी। जिले की लड़कों व लड़कियों की क्रिकेट टीम चयन के लिए दो दिन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। 27 व 28 अगस्त को चरखी स्थित ग्रीन मिडोज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व काकड़ोली सरदारा गांव में ये ट्रायल होंगे। रविंद्र सिंह डीपीई, भूपेंद्र सिंह डीपीई व हरेंद्र पीटीआई ने बताया कि लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग का ट्रायल 27 अगस्त को होगा। अंडर-17 व 19 आयु वर्ग का ट्रायल 28 अगस्त को होगा।
दोनों ही ट्रायल गांव चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल खेल मैदान में लिए जाएंगे। इसी प्रकार लड़कियों की स्कूली जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का ट्रायल 27 अगस्त को गांव काकड़ोली सरदारा में आयोजित होगा। संवाद