फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआर तकनीक से व्यक्ति की धड़कन को ला सकते हैं वापस : प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से दो दिन तक जिला के गांवों व शिक्षण संस्थानों में सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक घर में एक सदस्य को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना चाहिए। ताकि संकट के समय प्राथमिक चिकित्सा के माध्यम से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
जिला रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से शुरू किए गए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण अभियान की मोबाइल वैन को उपायुक्त प्रीति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक जिले के गांवों और शिक्षण संस्थाओं में सीपीआर तकनीक सिखाई जाएगी। जब भी किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो वह अवचेतन अवस्था में चला जाता है। सीपीआर तकनीक से व्यक्ति की धड़कन को वापस लाया जा सकता है। यह तकनीक कई लोगों का जीवन बचा चुकी है और काफी कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त ने युवा मंत्रालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के लिए बनाए गए बैज भी विद्यार्थियों को लगाए। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को देशभक्ति की भावना को कायम रखते हुए समाज में जनोपयोगी कार्य करने चाहिए। विशेषकर नशा जैसी बुराई को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रशिक्षक टेकचंद यादव ने सीपीआर तकनीक का युवाओं के सामने प्रदर्शन किया और बताया कि शिशु, किशोर व वयस्क के लिए अलग-अलग ढंग से सीपीआर दी जाती है। सोमवार को पहले दिन रेडक्राॅस सोसायटी के इस अभियान में जनता कालेज, एपीजे कालेज, रावलधी, सांवड़, मिसरी, सांजरवास, बौंद में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर रेडक्राॅस सचिव बलवान सिंह, विजय कुमार, चंद्रशेखर, रोहताश शर्मा, कृष्ण खरब, प्रीतम यादव आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें