फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव केस, दो संक्रमित हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को चौथे दिन भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया है। सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने जिले में अब सात कोरोना सक्रिय केस हैं और सभी होम आइसोलेट हैं। शनिवार को जिले में 5064 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना जांच के लिए 650 सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल 201391 सैंपल लिए जा चुके हैं और इनमें से 577 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 4918 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 138 कोरोना से जंग हारे हैं। अब तक दादरी जिले में 5063 लोग संक्रमित मिले हैं।
वहीं, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शनिवार को सिविल अस्पताल में 859, एमसीएस में 55, बौंदकलां में 354, इमलोटा में 135, अचीना में 171, सांवड़ में 363, झोझूकलां में 372, बलकरा में 222, संतोकपुरा में 228, मानकावास में 232, माई कलां में 296, गोपी में 409, बाढड़ा में 290, हड़ौदी में 333, कादमा में 161 और छपार में 384 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें