फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों ने तोड़ा दम, 21 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर शुक्रवार को भी जिले में जारी रहा। शुक्रवार सुबह कोविड अस्पताल में उपचाराधीन दो संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक भिवानी का जबकि दूसरा संक्रमित मंदोली गांव का रहने वाला था। दोनों संक्रमितों को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार गामड़ी क्षेत्र स्थित रामबाग में शुक्रवार को दाह-संस्कार करवाया गया। शुक्रवार को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नए 21 केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2404 हो गई है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 158049 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 2404 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 153331 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 646 सैंपल लिए गए और अभी 2333 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
सीएमओ ने बताया कि 48 संक्रमित शुक्रवार को स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या जिले में 1697 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंदोली निवासी 70 साल के व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना से दम तोड़ने वालों की जिले में संख्या 39 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को दादरी शहर में दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, भागेश्वरी में तीन केस, बेरला में दो, चरखी में एक, मिसरी में एक, बिलावल में एक, छपार में एक और समसपुर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिन दो संक्रमितों ने वीरवार रात और शुक्रवार सुबह दम तोड़ा है वो ऑक्सीजन बेड पर थे।
विज्ञापन

9 महिलाएं और दो बच्ची मिलीं संक्रमित
शुक्रवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें दो छह और चार साल की बच्ची व नौ महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार को मिसरी निवासी 48 साल का व्यक्ति, भागेश्वरी निवासी 28 और 56 साल की दो महिलाएं, बिलावल निवासी 55 साल की महिला, झज्जर रोड निवासी 24 साल का युवक, काकड़ोली निवासी 35 साल की महिला, घिकाड़ा रोड निवासी 34 साल का व्यक्ति, समसपुर निवासी 28 साल की युवती, छपार निवासी 39 साल की महिला, बेरला निवासी 28 साल का युवक, चांगरोड निवासी 50 साल का व्यक्ति, घिकाड़ा रोड निवासी 60 साल क व्यक्ति, शिव कॉलोनी निवासी 38 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें