फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी को रोजाना मिलेगी एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना मिलेगी एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन, खपत के अनुसार होगी बढ़ोतरी
विज्ञापन

- कोविड अस्पताल, नागरिक अस्पताल और डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर का डीसी ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कोविड अस्पताल और नागरिक अस्पताल समेत डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरवाना सुनिश्चित करें ताकि ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि जिले को रोजाना एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई मिलेगी । डिमांड बढ़ने पर दैनिक कोटे को और बढ़ाया जाएगा।
उपायुक्त ने शुक्रवार सुबह से दोपहर तक विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले उपायुक्त एमएलआर कोविड अस्पताल में पहुंचे और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ.सुदर्शन पंवार को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध सभी ऑक्सीजन सिलिंडर की जांच कर सुनिश्चित करें कि ये सभी चालू हालत में हों। सरकार की ओर सेदादरी जिला के लिए ऑक्सीजन का दैनिक कोटा निर्धारित किया गया है। खाली होने वाले सिलिंडरों को प्रतिदिन भरवाना सुनिश्चित करें और लगातार ऑक्सीजन की उपलब्धता परनजर रखें।
विज्ञापन

बिजली व पानी की परेशानी की शिकायत को लेकर उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से बातचीत की और कहा कि संबंधित अधिकारियों को समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं और भविष्य में बिजली पानी कोलेकर कोई परेशानी नहीं होगी। बिजली विभाग की ओर से यहां दो लाईने डाल दी गई हैंताकि अगर एक लाइन में कोई दिक्कत आती है तो दूसरी लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्तिसुनिश्चित की जा सके। प्रशासन द्वारा एक जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।उपायुक्त ने बताया कि पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी निर्देश दिए गएहैं। दैनिक आधार पर पानी की आपूर्ति के आदेश संबंधित विभाग को दिए हैं।
स्वास्थ्यकर्मी रखें खुद का ध्यान
इसके बाद उपायुक्त दादरी के नागरिकअस्पताल पहुंचे और केविड वार्ड का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि कोविड वार्ड में काम करने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी खुद भी पूरा ध्यानरखें और जरूरत के अनुसार आराम लें। अगर किसी को परेशानी महसूस हो तो तुरंत आने आपको आइसोलेट कर लें। इस समय स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है।स्वास्थ्य कर्मियों को स्वयं स्वस्थ रहते हुए लोगों का इलाज करना है। उपायुक्त नेसिविल सर्जन से कोरोना संक्रमित सभी स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों का ब्यौराभी मांगा है ताकि उन्हें भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन

इमलोटा और सांवड पीएचसी में बनेंगे 50-50 ऑक्सीजन बेड
उपायुक्त ने ईमलोटा और सांवड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। उपायुक्त के निर्देशों पर इनकेंद्रों को भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया जा रहा है। दोंनोकेंद्रों पर 50-50 बैड की व्यवस्था की जा रही है और शनिवार को इमलोटा केंद्र की सेवाएं शुरूहो जाएंगी। रविवार को सांवड केंद्र में भी सेवा शुरू कर दी जाएंगी। इन दोनोंकेंद्र में स्थापित किए जा रहे बैड के साथ जरूरत पड़ने पर मरीज को ऑक्सीजन कीव्यवस्था भी होगी। इन केंद्रों पर बिजली सप्लाई सहित जनरेटर और पेयजल आपूर्ति कीव्यवस्था भी होगी।
-------------------
फोटो 10
निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडरों का जायजा लेते डीसी राजेश जोगपाल।
फोटो 11
डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में पहुंचे डीसी राजेश जोगपाल को को व्यवस्थाएं दिखाते सीएमओ सुदर्शन पंवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें