निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अभिभावकों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है। विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता से कहा कि वैक्सीन लगवाने से शरीर पर किसी प्रकार कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इस दौरान एचडी स्कूल के प्रबंधक बलराज फौगाट ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक जिम्मेवारी से कोविड नियमों की पालना करे, तो निश्चित रूप से कोरोना हार जाएगा। प्राचार्य सुनील कुमार, मिडिल हेड रैना गौतम व उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने अभिभावकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।