फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आई-20 सवार युवक से देसी पिस्तौल बरामद, साथी हुआ फरार

Sun, 09 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार समेत पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
ई-20 सवार युवक से देसी पिस्तौल बरामद, साथी हुआ फरार मकड़ाना निवासी युवक को अपराध शाखा टीम ने धनासरी-बड़ेसरा रोड पर नहर के समीप से किया काबू, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। अपराध शाखा टीम ने धनासरी-बड़ेसरा रोड से आई-20 सवार एक युवक को देसी पिस्तौल समेत काबू किया है। उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी की पहचान मकड़ाना निवासी प्रवीन उर्फ भोली के रूम में हुई है। उसके खिलाफ बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को अपराध शाखा टीम इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में चांदवास बस स्टैंड पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि प्रवीन उर्फ भोली और दादरी निवासी योगेश धनासरी-बड़ेसरा रोड पर नहर के समीप आई-20 कार लिए खड़े हैं। उनके पास अवैध हथियार है और वो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर दो टीमें बनाकर बताई गई जगह पर दबिश दी। टीम जब धनासरी-बड़ेसरा रोड पर पहुंची तो नहर के समीप एक आई-20 कार दिखाई दी। इसमें सवार एक युवक पुलिस टीम को देखकर भाग गया जबकि दूसरे को काबू कर लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रवीन उर्फ भोजी बताया। आई-20 की जांच करने पर 315 बोर की देसी पिस्तौल बरामद हुई, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सीआईए टीम की तहरीर पर बाढड़ा थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फोटो 26 पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार समेत पकड़ा गया आरोपी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें