फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना, 17 राउंड में होगी पूरी

Wed, 29 May 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों विधानसभाओं की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की ओर से डाले गए मतों की गणना 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। भोडियाखेड़ा स्थित सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय में मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। जिले की तीनों विधानसभा फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के मतों की गिनती यहीं पर होगी। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाई गई है और 17 राउंड में मतों की गिनती होगी।
इसके लिए फतेहाबाद के एसडीएम और एआरओ राजेश कुमार को नियुक्त किया हुआ है। रतिया विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती एसडीएम एवं एआरओ जगदीश चंद्र की देखरेख में होगी। इसके लिए कुल 14 टेबल लगाई गई है और 16 राउंड में मतों की गिनती होगी। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाई है और यहां पर भी 17 राउंड होंगे। एसडीएम एवं एआरओ प्रतीक हुड्डा मतों की गिनती करवाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 मई को जिले के 7,15,760 मतदाताओं में से नोटा सहित 20 प्रत्याशियों के लिए 5,05,189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतदान के बाद सभी ईवीएम भोडियाखेड़ा स्थित महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करवाई गई थीं।

यह रहेगी मतगणना की प्रक्रिया

मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट तथा माइक्रो-ऑब्जर्वर की डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड की दो ईवीएम की माइक्रो-आब्जर्वर रैंडमली मतगणना करेंगे। मतगणना के दौरान पांच बूथों के वीवीपैट के मतों की भी गणना की जाएगी। कर्मचारियों को बूथ नंबर व अलॉट की गई कंट्रोल यूनिट के सीरियल नंबर का मिलान करने के बाद ही गणना शुरू करनी होगी। मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाएगी। चार जून को मतगणना के दिन राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के चुनाव एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
विज्ञापन




मतगणना स्थल पर रहेंगे पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
भोडियाखेड़ा स्थित सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अवांछित व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल ने संबंधित अधिकारियों को मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश कि मतगणना स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों तथा एजेंट को एंट्री कराने के लिए समुचित व्यवस्था रहे। तीनों स्ट्रांग रूम की राउंड द क्लॉक निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मतदान केंद्र के रास्ते को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें