फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: नगर परिषद के ईओ के ऑफिस में पार्षद ने पटकी फाइल, टूटा कंप्यूटर का सामान

Wed, 13 Mar 2024 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी नगर परिषद में कंप्यूटर टूटने का मामला सामने आया है। आपरेटर पूजा ने बताया कि सुबह 11:30 बजे के आसपास एक पार्षद उनके पास आया और प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने की बात कहने लगा। इसी दौरान फाइल कंप्यूटर पर दे मारी। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे नगर परिषद के सभी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी नगर परिषद में सुबह के समय बड़ा हंगामा हो गया। दरअसल, पार्षद सतेंद्र ने ईओ ऑफिस में आकर कार्य कर रही ऑपरेटर के कंप्यूटर पर फाइल पटक दी। आपरेटर पूजा ने बताया कि सुबह 11:30 बजे के आसपास एक पार्षद उनके पास आया और प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने की बात कहने लगा। इसी दौरान फाइल कंप्यूटर पर दे मारी। तभी कंप्यूटर के आसपास का सारा सामान नीचे गिर गया। इस दौरान सभी नगर परिषद के कर्मचारी एकजुट हो गए और हड़ताल पर बैठ गए हैं। नगर परिषद के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना देंगे। फिलहाल घटना के समय ऑफिस में ईओ मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें