फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो टीपर न आने की शिकायत करने पहुंचे पार्षद से आउटसोर्सिंग चालक ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड चार के पार्षद दिनेश जांगड़ा से नप के आउटसोर्सिंग ऑटो टीपर चालक ने हाथापाई की। पार्षद अपने वार्ड में छह दिन से कचरा उठान करने के लिए ऑटो टीपर न आने की शिकायत लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई दरोगा से मिलने पहुंचे थे। उक्त कर्मचारी द्वारा की गई हाथापाई का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि ईओ के काम से बाहर होने और सचिव के मीटिंग में होने के चलते पार्षद ने अभी तक इसकी शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

पार्षद दिनेश जांगड़ा ने बताया कि उनके वार्ड में कचरा उठान के लिए छह दिनों से ऑटो टीपर नहीं आ रहा है। इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई दरोगा लच्छी से इस संबंध में मिलने के लिए पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पर आए थे। वह वहां सफाई दरोगा से बातचीत कर रहा था कि इसी दौरान ऑटो टीपर पर तैनात एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी उससे उलझ पड़ा। उक्त कर्मचारी ने न केवल भला-बुरा कहा, बल्कि उनका हाथ भी मरोड़ा और गले में भी हाथ डाला। पार्षद ने बताया कि उक्त कर्मचारी पहले भी कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। पार्षद का कहना है कि इस संबंध में वे नप अधिकारियों को शिकायत देंगे। वहीं उक्त कर्मचारी द्वारा की गई हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है।
- वीडियो बनने की बात कहने पर बोला कर्मचारी: मजाक कर रहा था
आउटसोर्सिंग कर्मचारी के हाथापाई करने पर पार्षद दिनेश जांगड़ा ने कहा कि तेरी करतूत वीडियो में कैद हो रही है। इस पर उक्त कर्मचारी ने कहा कि मैं तो दिनेश भाई तेरे साथ मजाक कर रहा था। वहीं, पार्षद ने उक्त कर्मचारी से ढंग से बात करने की बात भी कही जो वीडियो में सुनाई भी दे रहा है।
विज्ञापन

ऑटो टीपर न पहुंचने से घरों में सड़ रहा कचरा
वार्ड चार के लोगों ने बताया कि छह दिनों से उनके वार्ड में ऑटो टीपर कचरे का उठान करने नहीं पहुंचे हैं। घरों में रखा कचरा सड़ रहा है और पार्षद व नप अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी रविवार शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ था। हालांकि पार्षद से हुई कर्मचारी की झड़प के बाद नप ने सोमवार सुबह ही ऑटो टीपर वार्ड में कचरे का उठान करने के लिए भेज दिया।
अन्य वार्डों से ज्यादा है वार्ड का क्षेत्रफल, दो समय कचरा उठान की मांग
वार्ड चार का क्षेत्रफल अन्य वार्डों की तुलना में अधिक है। वार्ड की आबादी करीब सात हजार है। नप सूत्रों के अनुसार ज्यादातर वार्डों से डेढ़ से दो ऑटो टीपर कचरा निकलता है, जबकि इस वार्ड से तीन से चार ऑटो टीपर कचरा निकलता है। पार्षद की मांग है कि वार्ड से दो समय कचरे का उठान करवाया जाए। इसके चलते छह दिनों से वार्ड में कचरा उठान के लिए ऑटो टीपर नहीं पहुंचा था।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने मुझसे न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि हाथापाई भी की। मैं इसकी शिकायत नप अधिकारियों से करूंगा। वार्ड में छह दिन से ऑटो टीपर न आने से लोग परेशान हैं। यही शिकायत लेकर मैं सफाई दरोगा के पास गया था और उसी दौरान उक्त कर्मचारी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

दिनेश जांगड़ा, पार्षद, वार्ड चार
मेरे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो गलत है और शिकायत आते ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें