फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चरखी गेट से नेशनल हाईवे तक सड़क नवनिर्माण कार्य का पार्षद ने किया शुभारंभ

Sat, 18 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी गेट क्षेत्र से नागरिक अस्पताल के पीछे से होते हुए नेशनल हाईवे तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड-17 के पार्षद सुधीर स्वामी ने अन्य पार्षदों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मनोज वर्मा, वीरेंद्र सांगवान चरखी, नरेंद्र दहिया, जय सिंह लांबा, नवीन बिंदल, विनोद सिंहमार, सत्यवान पहल और विकास डाबला आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्षद सुधीर स्वामी ने कहा कि वार्ड के विकास और जनसेवा के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में भी बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से नागरिक अस्पताल तक जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह सड़क अत्यंत लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें