फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिटर्न : आईसीयू में 8 बेड रिजर्व, ऑक्सीजन प्लांट और मॉलीक्युलर लैब भी चालू

Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की जांच करते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश में दोबारा कोरोना केस मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते ही स्टाफ के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने के लिए की गई तैयारियों और मौजूदा संसाधनों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में वेंटिलेटर सुविधा युक्त 8 बेड रिजर्व हैं। जरूरत पड़ने पर 30 बेड तक की व्यवस्था की जा सकती है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में लंबे समय बाद कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना की पहली लहर के दौरान जुटाए गए संसाधनों का जायजा लिया। जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कोरोना से निपटने की तैयारियां पूरी हैं। विभाग ने तमाम व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर ली है। फिर भी लोग अपने स्तर पर सावधानी बरतें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार और वर्किंग में है। इसका क्षमता प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की है। इसके अलावा, 200 ऑक्सीजन सिलिंडर विभाग के पास हैं। जरूरत पड़ने पर पीएचसी यानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी बेड रिजर्व कर दिए जाएंगे।

ये हैं विभाग के पास संसाधन

संसाधन- संख्या

वेंटिलेटर-37

एंबुलेंस-19

ऑक्सीजन सिलिंडर-200

वेंटिलेटर युक्त बेड-37
चिकित्सक-88

आयुष चिकित्सक-18

स्टाफ नर्स-170


- 19 माह बाद जिले को मिला स्थायी सीएमओ
दादरी जिले को 19 माह के लंबे इंतजार के बाद स्थायी सीएमओ मिला है। डॉ. जितेंद्र ने वीरवार दोपहर ही पदभार संभाला है। उनसे पहले दादरी में तैनात सीएमओ डॉ. विनोद कुमार 15 अक्तूबर 2023 को रिटायर हुए थे। उसके बाद ही डिप्टी सीएमओ या एसएमओ को कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज देकर काम चलाया जा रहा था। इससे विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा था। नवनियुक्त सीएमओ डॉ. जितेंद्र ईएनटी स्पेशलिस्ट हैं।

- आरटी-पीसीआर टेस्ट शुरू करेगा विभाग
डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप व डॉ. आशीष मान ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर अब आरटी पीसीआर टेस्ट भी शुरू किए जाएंगे। नागरिक अस्पताल के सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त किट उपलब्ध हैं। मॉलीक्युलर लैब (एक विशेष प्रकार की प्रयोगशाला, जो डीएनए और आरएनए जैसे न्यूक्लिक एसिड का विश्लेषण करती है) चालू है।

कोरोना से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूर्णतया तैयार है। ऑक्सीजन प्लांट और मॉलीक्युलर लैब वर्किंग में है। ऑक्सीजन सिलिंडर व वेंटिलेटर भी पर्याप्त हैं। लोगों से अपील है कि सतर्कता बरतें और भीड़भाड़ का हिस्सा बनने से बचें। जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें